भिंड के पास एयरफोर्स का मिराज विमान गुरुवार को दोपहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें चीफ पायलट अभिलाष थे जो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के पहले ही पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मनकाबाग गांव के बीहड़ क्षेत्र में गिरा। इसके धमाके की आवाज सुनकर लोगों ने भीड़ जमा हो गई।

पायलट के सुरक्षित पैराशूट से उतरने, दुर्घटनाग्रस्त मिराज की तस्वीरें ग्रामीणों ने वीडियो में कैद कर ली जो कुछ मिनट में  वायरल हो गईं। घटना की सूचना पर भिंड पुलिस और एयरफोर्स के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और भीड़ को घटनास्थल से हटाकर रेस्कयूु शुरू किया।वायुसेना ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *