राजस्थान के कोटा जिले में पति-पत्नी के रिश्तों में बढ़ती दूरियों का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें छोटी सी बात को लेकर पत्नी ने मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि बात केवल ये थी कि पत्नी ने पति का उसके पसंद की शर्ट पहनने के लिए कहा था।

जानकारी के अनुसार, कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में 23 साल की विवाहिता ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतका अंजली रामचंद्रपुरा की रहने वाली थी, जिसकी दो पहले मध्यप्रदेश के मंदसौर के रहने वाले शुभम के साथ विवाह हुआ था।

दो साल पहले ही हुई थी शादी

शुभम ने बताया कि वह आवली रोझड़ी इलाके में किराए के मकान में रहता है। यहां कोटा में ही प्राइवेट कंपनी में काम करता है और दो साल पहले ही उसकी अंजलि से शादी हुई है। अंजलि अक्सर बीमार रहती थी, मंगलवार को भी उसके सिर और पेट में दर्द था। इसी कारण उसका स्वभाव ठीक नहीं लग रहा था। पत्नी अंजलि ने सुबह उसकी पसंद की शर्ट पहनने के लिए कहा था, इसलिए वह टेलर के यहां नई शर्ट सिलवाने भी गया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में बहस हो गई। जिसके बाद वह भूखे पेट ही ड्यूटी के लिए निकल गया।

 

ऐसा कदम उठा लेगी, पता नहीं था

शुभम का कहना है कि उसे ऐसा पता नहीं था कि उसकी मनपसंद की शर्ट पहनना अंजलि को इतना बुरा लगेगा कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठा लेगी। ऐसा पता होता तो वह उससे फोन पर बात ही कर लेता। हालांकि, शुभम ने अपनी बहन को अंजलि की तबीयत के बारे में ध्यान रखने के लिए कहा था। उधर, मृतका के पिता का कहना है कि कभी भी दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़े की बात सामने नहीं आई। अंजली BA में पढ़ रही थी। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *