आगरा के पिनाहट के गांव नया बांस में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। शांति निकेतन स्कूल की बस तालाब में पलट गई। हादसा सड़क पर भरे तालाब के पानी के कारण हुआ। चालक मौके से भाग गया। बच्चे बस में फंस गए। चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने पहुंचकर बस में सवार बच्चों को बाहर निकाला।

पिनाहट पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। 40 बच्चों को लेकर चालक बस से स्कूल जा रहा था। रास्ते में एक तालाब पड़ता है। तालाब में करीब चार फीट पानी भरा है। तालाब का पानी सड़क पर आ गया था। चालक को अंदाजा नहीं पड़ा। वह सड़क सोचकर आगे बस को ले गया। वहां तालाब था। बस पलट गई। बच्चे बस में फंस गए। चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने बहुत मदद की। समय रहते सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया। बड़ा हादसा टल गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *