करहल (मैनपुरी) नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मे प्रधानाचार्य श्रीमती मंजूषलता यादव की अध्यक्षता में संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु जागरूकता शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें समस्त अभिभावकों एवं छात्राओं को संचारी रोगों के होने बाले लक्षणो व उनकी रोकथाम हेतु उपाय बताकर सभी को जागरूक किया गया।नोडल प्रभारी श्रीमती अनुराधा शर्मा, श्रीमती सुजाता वीरेश, श्रीमती आशुतोष गहरवार एवं श्रीमती पूजा ने अभिभावकों एवं छात्राओं को संचारी रोग जैसे डेंगू बुखार आदि पर चर्चा की छात्राओ व अभिभावकों ने भी शिक्षको से जमकर सम्बाद किये शिक्षको ने प्रति उत्तर देकर आशंकाओ को समाधान किया अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती मंजूषलता यादव ने अभिभावकों एवं छात्राओं को आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *