मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा और विरोधी दलों की सरकारों में फर्क साफ दिखता है। हमने सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया और सपा ने सबसे पहले आतंकियों से मुकदमे हटाए थे। तब जातिवाद और माफियाराज हावी था। सीएम ने कहा कि सपा सरकार में मठ-मंदिरों पर हमले होते थे। रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं। अब प्रदेश में दंगा करने का किसी में साहस नहीं। गरीब की जमीन कब्जाने की हिम्मत किसी गुंडे-माफिया में नहीं। ऐसा करने वालों की छाती पर सरकारी बुल्डोजर चलेगा।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को पंचायत भवन में लूनिया और चौहान समाज के सामाजिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले की केंद्र सरकार चीन और पाकिस्तान से डरकर चुप रहती थी। आतंकवाद और नक्सलवाद बढ़ गया था। आज पाकिस्तान-चीन भारत की सीमा में घुसपैठ नहीं कर सकता। अगर घुसपैठ होती है, तो भारत मुंह तोड़ जवाब देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद की जड़ धारा 370 को ही खत्म कर दिया। भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास का मंत्र दिया। सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है।

 

माफी मांगें वैक्सीन का दुष्प्रचार करने वाले

योगी ने कहा कि शौचालय, गैस सिलेंडर, किसान सम्मान निधि, राशन, वैक्सीन बिना भेदभाव दी गई।  आज देश ने सौ करोड़ वैक्सीन लगाकर कीर्तिमान ही नहीं बनाया, देशवासियों को सुरक्षा कवच दिया है। योगी ने कहा कि मोदी और बीजेपी वैक्सीन कहने वाले क्या अब माफी मांगेंगे। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा शासन में गुंडाराज था।

पिछड़ों के हित के लिए भाजपा सरकार जरूरी

उन्होंने पूछा कि प्रदेश में जो मेडिकल कॉलेज आज बन रहे हैं, क्या वो पहले नहीं बन सकते थे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस को अपने परिवार से ही फुर्सत नहीं मिलती। पिछड़े वर्ग के लोगों के विकास की उनकी नीयत ही नहीं थी। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा भाजपा सरकार ने ही दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भाजपा सरकार में ही फागू चौहान गवर्नर और दारा सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री हैं। पिछड़े समाज का आह्वान किया कि भावी पीढ़ी के भविष्य के लिए 2022 में फिर भाजपा सरकार जरूरी है। इस मौके पर पर्यावरण एवं वन मंत्री दारा सिंह चौहान, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *