राजस्थान के नागौर जिले की पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद 7 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी थी। कोर्ट में चली दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद ये ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया है।

पॉक्सो विशेष कोर्ट की जज रेखा राठौड़ ने आरोपी दिनेश चौधरी (25) को फांसी की सजा सुनाते हुए ये आदेश दिया है। इस फैसले के समय मृतक बच्ची के माता-पिता भी कोर्ट में उपस्थित रहे।पीड़ित पक्ष की पैरवी कर रहे विशिष्ट लोक अभियोजक एडवोकेट सुमेर सिंह बेड़ा बताया कि जघन्य अपराधों में फांसी की सजा का प्रावधान है। न्यायालय ने इस मामले को भी ऐसा ही प्रकरण माना। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने फांसी की सजा का आदेश दिया।

 

पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार

घटना नागौर के पादूकलां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां 20 सितंबर को मुंहबोला मामा दिनेश परिजनों के साथ बहानेबाजी करके 7 साल की बच्ची को अपने घर ले गया। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और पोल खुलने के डर से उसकी हत्या कर दी। पादूकलां थाना पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *