बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों काफी परेशानियों से गुजर रही है। एक्ट्रेस को ड्रग्स मामले में अब तक उन्हें दो बार पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ऐसे में एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उनके घर पहुंचे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक्टर मुंबई की सड़क अपनी गर्लफ्रेंड किनारे अनन्या पांडे  के लिए फूलों का गुलदस्ता लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ईशान खट्टर एक दुकान पर फूलों का गुलदस्ता बनवाते दिखाई दे रही हैं जिसमे बेहद सुंदर फूल नजर आ रहे हैं।

इस गुलदस्ते को खरीदने के बाद ईशान अपनी गाड़ी में बैठकर अनन्या की बिल्डिंग की ओर जाते दिखाई देते हैं। इसी से ये कयास लगाया जा रहा है कि ईशान इस मुश्किल वक्त में अनन्या से मिलने पहुंचे हैं और उनका फुल सपोर्ट कर रहे हैं।

इसी साल के शुरुआत में दोनों मालदीव्स में वेकेशन मनाते नजर आए थे। दोनों ने कभी मीडिया के सामने अपने प्यार का खुलासा नहीं किया है। ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की ऑन स्क्रीन जोड़ी नजर आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *