रामनगर/बाराबंकी

माधव संदेश:-जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर के अंतर्गत लहड़रा मोड़ के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच् 27 पर गोंडा बहराइच हाईवे पर दो मोटरसाइकिल की आमने सामने से टक्कर हो गई जिससे मोटरसाइकिल सवार भिडन्त मे पति पत्नी और साली गम्भीर रुप से घायल हो गये।जिन्हे इलाज के लिये सी एच सी रामनगर लाया गया।युवक की हालत नाजुक होने पर उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामनगर के अन्तर्गत ग्राम फरेन्दहा मजरे अमराई गांव निवासी 25 वर्षीय प्रदीप पुत्र कल्लू रविवार को अपनी 24 वर्षीय पत्नी अनीता व 18 वर्षीय साली अंजू देवी को लेकर बाईक से ससुराल लहड़रा जा रहा था।जब वह चौकाघाट के समीप हाइवे से लहडरा गांव के लिये मुड रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार बाईक से आ रहे मीतपुर के अज्ञात व्यक्ति ने जबरदस्त ठोकर मार दी जिसके चलते तीनो लोग बुरी तरह से घायल हो गये।टक्कर मारने वाला मोटरसाइकिल सवार बाईक छोडकर भाग गया।वहाँ के क्षेत्रीय लोगो द्वारा घायलो को इलाज के लिये सी एच सी रामनगर लाया गया।इलाज के दौरान घायल प्रदीप की हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
रिपोर्ट:-कृष्ण कुमार शुक्ल/विवेक शुक्ल

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *