गोवर्धन /- महाराजा सूरजमल मानव श्रृंखला जो कि भरतपुर से लेकर दिल्ली तक 180 किलोमीटर में लोगों का हाथ से हाथ जोड़कर 25 दिसंबर 2021को बनाई जानी है मानव श्रृंखला की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय संयोजक श्री जेपी सिंह जी गोवर्धन धाम पहुंचे और कुंवर गोवर्धन सिंह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन राजस्थान को दंडवती परीकम्मा में सहयोग दिया और उसके बाद मुखारविंद मंदिर जतीपुरा पहुंच कर श्री गिरराज महाराज की पूजा अर्चना भोग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया ताकि मानव श्रृंखला को इष्ट देव गिर्राज महाराज सफल बनाएं राष्ट्रीय संयोजक श्री जेपी सिंह जी ने बताया कि महाराजा सूरजमल सभी के चहेते और सहयोग करने वाले राजा थे जिन्हें महाराजा कहा गया।

36 कौमो को एक सूत्र में बांधकर महाराजा सूरजमल ने उनकी रक्षा के लिए एक 80 युद्ध लड़े और श्री गिरराज महाराज की कृपा से हर युद्ध में उन्हें सफलता प्राप्त हुई उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए श्री जेपी सिंह जी गिर्राज महाराज की पूजा करने और आशीर्वाद लेने के लिए गोवर्धन धाम पधारे श्री मंदिर मुखारविंद जतीपुरा सेवायत के द्वारा होने सिर पर हाथ रख सफलता का आशीर्वाद दिया गया।

महाराजा सूरजमल मानव श्रृंखला के राष्ट्रीय संयोजक जेपी सिंह जी ने क्षेत्रीय जनता से मानव श्रृंखला में संभव सहयोग के लिए भी निवेदन किया।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *