हॉलीवुड के मशहूर टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ के अभिनेता जेम्स माइकल टाइलर (James Michael Tyler) का निधन हो गया है। वह 59 साल के थे। जेम्स ने ‘फ्रेंड्स’ में गंथर (Gunther) का किरदार निभाया था। उन्होंने लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।

जेम्स के प्रवक्ता टोनी बेन्सन ने मीडिया को जारी किए गए बयान में कहा कि ‘दुनिया उन्हें हिट सीरीज फ्रेंड्स के गंथर के रूप में जानती है लेकिन माइकल के चाहने वाले जानते हैं कि वो एक अभिनेता, संगीतकार, कैंसर अवेयरनेस अधिवक्ता और प्यारे पति थे।

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जेम्स के निधन पर शोक व्यक्त किया और ब्रोकेन हार्ट का इमोजी बनाया। एक्ट्रेस सामंथा ने लिखा- ‘Noooo’.

‘फ्रेंड्स’ में जेम्स की को-एक्टर जेनिफर एनिस्टन ने एक वीडियो शेयर किया है और लिखा- ‘तुम्हारे बिना फ्रेंड्स कभी वैसा नहीं हो सकता। शो के जरिए हम सभी की जिंदगी में हंसी लाने वाले, आपका शुक्रिया। आपको हमेशा याद करेंगे।‘

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *