बीघापुर। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर कैची मोड़ तिराहे के पास ओवरटेक की कोशिश में बाइक डंपर से टकरा गई। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट आने से बाइक चला रहे निजी पैथोलॉजी कर्मी की मौत हो गई। चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस डंपर नंबर के आधार पर जांच कर रही है।
इंदेमऊ निवासी प्रेमशंकर प्रजापति का 26 वर्षीय पुत्र शिवाकांत कस्बा स्थित एक पैथोलॉजी में काम करता था। सोमवार दोपहर घर से नगर पंचायत स्थित पैथोलॉजी जा रहा था। कैची मोड़ तिराहे के पास डंपर को ओवरटेक करने की कोशिश में वह डंपर से टकराकर बाइक से मुंह के बल गिर गया। हेलमेट न लगा होने से मौके पर उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों को आता देख चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। मृतक के पिता प्रेमशंकर की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़े भाई प्रदीप, कुलदीप व मां रामदुलारी का रोकर बुरा हाल रहा। प्रभारी निरीक्षक जेबी पांडेय ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच की जा रही है।

अर्जून तिवारी उन्नाव संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *