एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल लेकर टिकटॉक पर वीडियो बनाया। इसके बाद उसे अपने दोस्तों को शेयर किया। सोशल मीडिया में असलहा के प्रदर्शन की जानकारी पुलिस को हुई तो कार्रवाई कर दी गई। पूरामुफ्ती पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

शिवाला मार्केट, बम्हरौली के प्रॉपर्टी डीलर अबू सईद के बेटे साहिल ने कुछ दिन पूर्व अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल लेकर टिकटॉक पर वीडियो बनाया था। उसने एक लग्जरी कार में हाथ में पिस्टल लेकर उसका प्रदर्शन किया। इसके बाद उसकी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की।

इसकी जानकारी होने पर गाड़ी नंबर की मदद से पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश कर छापामारी की। साहिल को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। उसकी गाड़ी भी सीज कर दी गई। असलहों के प्रदर्शन पर केस दर्ज किया गया।

 

पिस्टल लाइसेंसी होने के कारण पुलिस ने सिर्फ युवक के खिलाफ कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि शांतिभंग में युवक का पुलिस ने चालान कर दिया। साहिल के घरवालों ने पुलिस को बताया कि चार साल से उसका इलाज चल रहा है। वह नादानी कर बैठा। परिजन पुलिस से माफी मांग रहे थे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *