रेवती (बलिया)। कस्बे के वार्ड संख्या 14 निवासी विक्की राय की हत्या की तह तक पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस का दावा है कि विक्की की हत्या उसके दोस्त मुहल्ले की ही रहने वाले मंजय ने की है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक का मंजय के घर आना-जाना था। आरोपित को आशंका थी कि विक्की का उसकी पत्नी के साथ अवैध सम्बंध था। इसी शक में रविवार की रात वह विक्की को साथ लेकर बाइक से लेकर निकला तथा शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह बाइक लेकर फरार हो गया। एसओ रामायण सिंह का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *