उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के सुंबल पुल इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके में कई वाहनों के शीशे टूट गए हैं। अचानक हुए इस हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया था। ग्रेनेड सड़क के दूसरी तरफ गिरने के बाद फटा गया। इसकी चपेट में आने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में मोहम्मद अल्ताफ निवासी नानिनारा, फैसल फयाजी निवासी सफापोरा, मुश्ताक आह निवासी मारकुंडल, तसलीमा बानो निवासी मारकुंडल, अब हमीद निवासी मारकुंडल और फयाज आह निवासी आशम शामिल है।

जिससे की सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाया सकें। इन घटनाओं को ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) और हाइब्रिड आतंकियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है ताकि अगर उनमें से कोई मारा या पकड़ा भी जाता है तो आतंकी संगठनों को ज़्यादा बड़ा धक्का न लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *