नगर निगम की नई पहल 28 अक्टूबर से 4 नंवबर तक 7 दिन लगेगा दीपावली मैल,रेहड़ी ठेले वालों,भगवान की मूर्ति बेचने वालों को स्टाल लगाने का मिलेगा मौका,कर सकेंगे बिक्री।

फिरोजाबाद में इस दीपावली पर्व पर स्ट्रीट वेंडर,अन्य बस्तुओ को और भगवान के मूर्ति बेचने वाले दुकानदारों को मिलेगा अच्छा मौका,नगर निगम 7 दिन का लगा रहा है दीपावली मेला यहां ऐसे सभी लोगों को इस मेले में स्टॉल लगाने का मौका दिया जाएगा,इस मेले में कई अलग अलग तरह की दुकान लगाई जाएगी,जिसमें चाट पकौड़ी की दुकानें भी शामिल है इस मेले में बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। इस मेले में 3 दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें 1 दिन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है,इस मेले में अधिकारियों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा और कोरोना वायरस को लेकर कोविड-19 पालन किया जाएगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *