पंकज शाक्य

कुरावली/मैनपुरी – थाना क्षेत्र के गांव में छुट्टी पर आए आर्मी हवलदार की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक पेट में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों के द्वारा सीएचसी कुरावली ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी अजय पुत्र कालीचरन पंजाब राज्य के भठिंडा में स्थिति आर्मी कैंप में हवलदार के पद पर तैनात था। जो बुधवार की सुबह तीन बजे छुट्टी पर घर आए थे। जिसके बाद सुबह अपने लाइसेंसी असलाह को साफ कर रहे थे। अचानक असलाह साफ करते समय गोली चल गई। गोली की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा अजय घायल अवस्था में पड़ा था। जिसके बाद परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के दो बच्चे हैं बड़ी पुत्री जिसकी उम्र करीब 14 वर्ष है तथा छोटा पुत्र जिसकी उम्र करीब 5 वर्ष है। पिता की मौत से दोनों बच्चों व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। इधर सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *