देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Covid 19) का प्रकोप अभी भी बरकार है. देश में अभी भी बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 हजार 313 नए मामले सामने आए हैं.  कल 549 लोगों की मौत हो गई.

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 13 हजार 543 लोग ठीक हुए हैं. देश में इस वक़्त सक्रिय मामलों की कुल संख्या एक लाख 61 हजार 555 है. देश में अबतक कोरोना के 3 करोड़ 42 लाख 60 हजार 470 मामले सामने आ चुके हैं,

केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कल कोरोना की 56 लाख 91 हजार 175 डोज दी गईं.  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 11 लाख 76 हजार 850 सैंपल टेस्ट किए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *