क्रूज ड्रग्स मामले में करीब एक महीने जेल में काटने के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की घर वापसी हो चुकी है। आर्यन क्रूज ड्रग्स छापेमारी के दौरान एनसीबी द्वारा हिरासत में लिया गया था और आठ अक्तूबर से उसे आर्थर रोड जेल में भेज दिया गया था।

खबर के मुताबिक एक तरफ खान फैमिली बेटे के घर लौटने पर बेहद खुश है। वहीं दूसरी तरफ उसकी सेहत की चिंता भी है। बेटे के घर वापस लौटने के बाद दोनों ने बड़े निर्णय लिया हैं जिससे वह बेटे को सुरक्षित रखने की कोशिश करेंगे।

जेल में रहने के दौरान ऐसी खबरें आई थी कि आर्यन ढंग से खाना नहीं खा रहा था ऐसे में आर्यन के खून की जांच करवाने के बाद उसे सही डायट दी जाएगी जिससे उसके शरीर की कमी पूरी हो सके।

शाहरुख खान और गौरी खान ने आर्यन खान के लिए काउंसलिंग सेशन प्लान किए हैं। ताकि वह अपनी जिंदगी के के उस चैप्टर से बाहर निकल सके जिसने उन्हें अंदर से तोड़ा है।

इतना ही खबर ये भी है कि शाहरुख खान बेटे आर्यन खान को दीवाली के बाद मन्नत से दूर करने के बारे सोच रहे हैं। शाहरुख और गौरी चाहते हैं कि उन्हें मीडिया की नजरों से ब्रेक मिले और वह खुद पर ध्यान दे पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *