सोनाक्षी सिन्हा ने ऐक्ट्रेस हुमा कुरैशी को लीगल नोटिस भेजने की धमकी दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो लगाकर लिखा है कि हुमा उनकी फोटो पोस्ट करना बंद करें।

उन्होंने सवाल किया है कि हुमा बिना परमिशन उनकी तस्वीरें क्यों पोस्ट की हैं। वैसे सोनाक्षी ने ये सब मजाक में कहा है लेकिन फोटो देखकर आप भी कन्फ्यूज हो जाएंगे।

सोनाक्षी सिन्हा का इंस्टाग्राम पोस्ट सुर्खियों में है। उन्होंने एक तस्वीर के साथ लिखा है, तारीफ पाने के लिए मेरी फोटो को अपना बताकर पोस्ट मत करो। मैं तुमको लीगल नोटिस भेज रही हूं। यह फोटो हुमा के अकाउंट पर शेयर है।

हुमा ने लिखा है, हैपी हैलोवीन, बीती रात का फोटो। इस पर सोनाक्षी ने कॉमेंट किया है, एक्सक्यूज मी मेरी तस्वीर बिना मेरी इजाजत के कैसे पोस्ट कर रही हो? और अपनी बताकर फैला रही हो।

इस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया है, वह बस मेरी फोटोज का इस्तेमाल करके लोगों को ये दिखाना चाहती है कि वह सुंदर है। साकिब प्लीज समझाओ इसको।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *