स्टार प्लस(Star Plus) सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ (Ye Hai Mohabbatein) फेम एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा नई दुल्हन के हर पल का लुत्फ उठा रही हैं.  शिरिन ने अपने प्यार हसन को जयपुर में कबूल है कहा था. टीवी एक्ट्रेस शिरिन अपने नए जीवन को लेकर काफी एक्साइटेड और खुश हैं.

वह अपनी इंस्टाग्राम फैमली को भी इसमें हिस्सा बना रही हैं. शिरिन खुशी के पलों से लेकर भावनात्मक दृश्यों तक अपनी आईजी फीड पर अपलोड कर रही हैं. शिरिन आईजी फीड को अपने शादी के हेप्पी एलबम के रूप में सेव करके रखना चाहती हैं. शिरिन ने हाल में ससुराल में स्वागत की वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

मोहब्बतें फेम शिरीन मिर्जा को फरवरी 2021 में दिल्ली के हसन सरताज ने एक रोमांटिक डेट पर शादी के लिए प्रपोज किया था. शिरिन ने उस दौरान भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके लिखा था कि हां कहना कभी आसान नहीं होता है. शिरिन ने चीयर्स टू अस, बेब लिखकर अपने खुशी के पलों को इंस्टा परिवार के साथ शेयर किया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *