बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का आज जन्मदिन है. किंग खान आज अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. शाहरुख के बर्थडे पर उन्हें बधाई देने वालों का सुबह से तांता लगा हुआ.

मन्नत में भी शाहरुख को बधाई देने और उनकी एक झलक को देखने के लिए फैन्स बेकरार है. लेकिन फैन्स को उनका दीदार नसीब नहीं हो पा रहा है.रिपोर्टस के अनुसार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) आज अपने बर्थडे के लिए शहर में ही नहीं हैं. बांद्रा जॉन के एसीपी का कहना है कि उन्हें मन्नत से जानकारी मिली है कि शाहरुख अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए फैमिली के साथ अलीबाग के लिए निकल चुके हैं.

पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि इस बात की जानकारी उन्हें शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी ने दी है. हर साल फैन्स शाहरुख के बर्थ़डे पर मन्नत के बाहर उन्हें विश करने पहुंचते हैं और शाहरुख भी हर साल अपने फैन्स को बालकनी में खड़े होकर वेव दिखाते हुए उन्हें अपने अंदाज में शुक्रिया करते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *