जसवंतनगर/इटावा। बचपन प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दीपावली
के अवसर पर मनमोहक रंगोली बनाकर सबका दिल मनमोह लिया।
स्कूल के प्रबंध निदेशक राहुल दीक्षित के निर्देशन में शिक्षिकाओं ने बच्चों को पटाखों से दूर रहने का संकल्प दिलाया। बच्चों को स्टैंड व कलश की सजावट आदि के तरीके सिखाए गए और रंगोली के साथ-साथ दीप भी जलाए गए। शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को प्रकाश पर्व के महत्व के बारे में बताया गया। वहीं रंग-बिरंगी रंगोली के माध्यम से जीवन में आनेवाली समृद्धि व खुशहाली का संदेश बच्चों को दिया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *