एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कभी अपने प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल काम को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब तक देसी गर्ल अपने किसी अपमकिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के चलते निक जोनस से दूर थीं।

अमेज़ॅन प्राइम सीरीज़ सिटाडेल के स्पेन शेड्यूल को पूरा करने के बाद एक्ट्रेस अमेरिका लौट आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता कि शॉपिंग के बाद कपल एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले घूम रहा है।इस दौरान दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाए हुए हैं। प्रियंका के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने ग्रीन जैकेट के साथ ब्लैक कलर की पैंट पहनी हुई हैं, जिसमें वो काफी कूल लग रही हैं।

काम की बात करें तो प्रियंका पिछले कुछ हफ्तों से सिटाडेल की शूटिंग में बिजी हैं। सिटाडेल के अलावा, पीसी के पास द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन्स, टेक्स्ट फॉर यू और मिंडी कलिंग के साथ एक वेडिंग कॉमेडी पाइपलाइन में है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *