विकी कौशल की मां वीणा कौशल ने जहां अपना 60वां जन्मदिन मनाया वहीं विकी कौशल ने अपने माता पिता यानि कि वीणा कौशल और शाम कौशल की शादी की 35वीं सालगिरह का भी जश्न इसी दिन मनाया।

जहां एक तरफ इंडस्ट्री के ढेरों लोग और विकी कौशल के दोस्तों ने इस तस्वीर पर शाम कौशल और वीणा कौशल को बधाई दी वहीं विकी कौशल के फैन्स को इंतज़ार रहा तो केवल इस तस्वीर के पूरी होने का।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ के फैन्स ने इस तस्वीर पर पूछना शुरू किया कि कैटरीना बहू कहां हैं? वहीं कुछ ने इस बात की खुशी मनाई कि जल्दी ही कौशल परिवार 4 सदस्यों से बढ़कर पांच सदस्यों का हो जाएगा।

इस बीच अमेज़ॉन प्राईम पर रिलीज़ हुई विकी कौशल की फिल्म सरदार ऊधम सिंह की ढेरों तारीफ हो रही है। माना जा रहा है कि इस फिल्म को भारत की ओर से ऑस्कर में भेजे जाने की भी कोशिश की गई लेकिन कुछ डायरेक्टर्स ने इसे ये कह कर रिजेक्ट कर दिया कि ये ब्रिटिश लोगों की तरफ बहुत ही ज़्यादा घृणा दिखाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *