भरथना

गाली गलौज कर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए दोनों पक्षो द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगला बरुआ (पाली खुर्द) निवासी उदयवीर पुत्र हाकिम सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है कि रविवार की दोपहर करीब 1 बजे जब वह घर से भट्टे की तरफ जा रहा था,रास्ते मे गांव के ही नामजद चार लोगों ने गाली गलौज करने लगे,रोकने पर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया,इसी मामले के दूसरे पक्ष के महेश चंद्र पुत्र दलेल सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है कि खेत से घर वापस आने के दौरान रास्ते मे नामजद तीन लोग बिना बात के गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर दी। पुलिस द्वारा दोनों पक्षो के घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *