इस बार का कंट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस 15 धीरे धीरे शमिता शो शेट्टी शो बनता जा रहा है. बिग बॉस करीब से देखने वाले लोग तो यही मानते हैं. खैर बिग बॉस की चहेती शमिता शेट्टी के ऊपर लगे आरोप एक तरफ और एक तरफ हैं उनके खोए हुए प्यार राकेश बापट की स्पेशल ट्रीटमेंट.

स्टोर में दोनों के डेट नाइट के लिए एक खास किस्म का सेटअप तैयार किया गया था. दोनों ने इस डेट को खूब एंजॉय भी किया, डांस के साथ ही दोनों ने लाजवाब खाने का मजा भी लिया. अब दोनों के डेट नाइट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

इस दौरान दोनों एक्टर्स एक दूसरे की आंखों में खोए नजर आए, स्टोर में लाइट्स के साथ टेबल भी खूबसूरत डेकोरेशन शो कर रहा था. खास बात ये थी कि दोनों ने इस डेट नाइट पर सिम्पल कैजुअल कपड़े पहने थे. दोनों एक्टर्स साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे. सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं

बता दें बिग बॉस ओटीटी में दोनों के बीच का प्यार दिॆखा था डुओ के वक्त. जब सब लड़ते झगड़ते थे, लेकिन शमिता और बापट हमेशा साथ नजर आते थे. डुओ के बाद दोनों में करीबी और बढ़ गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *