एक्ट्रेस पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूनम पांडे ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया है, बुरी तरह घायल एक्ट्रेस को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके सिर, आंखों और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं

रिपोर्ट्स के मुताबिक पूनम पांडे ने अपनी शिकायत में कहा है कि दोनों के बीच सैम की पहली पत्नी अलवीरा को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सैम ने उनके सिर को दीवार में मार दिया, जिससे उनके सिर में काफी चोट आई हैं. उन्हें एक आंख से देखने में भी परेशानी हो रही है.

पूनम पांडे और सैम बॉम्बे की शादी पिछले साल 10 सितंबर को हुई थी. दोनों ने एक दूसरे को दो साल तक डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था. गोवा में दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद पूनम ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी. उस वक्त उन्होंने कहा था “कौन सी शादी में उतार चढ़ाव नहीं होते?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *