टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं.

अंकिता को बेहद खास गिफ्ट मिला है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. इसमें खास बात ये हैं कि इस पर ‘ब्राइड टू बी’ यानी ‘होने वाली दुल्हन’ लिखा हुआ हैं.

अंकिता ने अपनी इंस्टा स्टोरी में इस गिफ्ट की झलक दिखाई हैं. ये गिफ्ट तीन जोड़ियां चप्पल हैं जिनमें बीच में रखी हुई चप्पल पर “ब्राइड टू बी” लिखा है. वहीं उसके साथ रखे हुए बॉक्स पर भी ‘हैप्पी ब्राइड’ लिखा हुआ हैं.

अंकिता ने इन फोटोज के साथ कोई खास कैप्शन नहीं लिखा बस चप्पलों के ब्रांड को ही टैग किया है. अंकिता और विक्की जैन की शादी की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.

दोनों की जोड़ी को फैंस का काफी प्यार मिलता है. अंकिता हाल ही में अपने हिट शो पवित्र रिश्ता के दूसरे सीजन में दिखाई दीं थी. इस सीरियल में उनके साथ अभिनेता शहीर शेख लीड रोल में थे. ये सीरियल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ट्रिब्यूट देने के लिए बनाया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *