भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ ​​अंतरा बिस्वास टीवी की दुनिया में भी अपनी शानदार एक्टिंग का लोह मनवा चुकी हैं. मोनालिसा को सोशल मीडिया सेंसेशन भी कहा जाता है. एक्ट्रेस अपने ड़ांस और ग्लैमरस अंदाज से फैन्स को दीवाना बनाती रहती हैं.

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक नई वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में मोनालिसा साड़ी पहने प्रियंका चोपड़ा के सॉन्ग ‘तिनका तिनका’ पर ड़ांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में मोनालिसा के अलग अंदाज को देखकर फैन्स का दिल आ गया है.

गोल्डन साड़ी में तिनका तिनका सॉन्ग पर झूमती हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ ​​अंतरा बिस्वास का यह वीडियो फैन्स की धड़कने बढ़ा रहा है. यही वजह है कि कुछ ही देर पहले शेयर किए गए इस वीडियो को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं.

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी बोल्ड औऱ ग्लैमरस फोटोज-वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *