बॉलीवुड के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बोनी कपूर  आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर  ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है..

इस फोटो में श्रीदेवी भी सिंपल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए खुशी ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे पापा…आपको बहुत सारा प्यार.” बोनी कपूर श्रीदेवी को बहुत प्यार करते थे.   दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी भी उनके काफी करीब थीं. आज भी श्रीदेवी उनकी यादों में समाई हुई हैं.

खुशी कपूर इन दिनों दुबई में वेकेशन पर हैं. बुधवार को जान्हवी कपूर ने यहां की कुछ फोटोज शेयर की थी, जिसमें खुशी अपनी बहन के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख रही थी. जान्हवी और खुशी ने यहां के रेगिस्तान में डेजर्ट सफारी का भी मजा लिया.

पहले ही बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी है जबकि खुशी भी जल्द डेब्यू की तैयारी कर रही हैं. फिल्मों में आने से पहले ही वो अपने फैशन को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं. सोशल मीडिया पर अभी से उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *