‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ का आइटम सॉन्ग ‘चिंगारी’ रिलीज कर दिया गया है. सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म ‘अंतिम’ जल्द ही थियेटर में रिलीज होने वाली है.
इस गाने के रिलीज होने की जानकारी एक दिन पहले ही सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करके दे दी थी. इस गाने में आवाज मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान का है तो म्यूजिक हितेश मोदक ने दिया है.’चिंगारी’ गाने के रिलीज होने की जानकारी सलमान खान के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दी गई. इससे पहले फिल्म के 3 गाने रिलीज किए जा चुके हैं. तीनों ही गाने बेहद पसंद किए जा रहे हैं. माना जा रहा है चौथा गाना ‘चिंगारी’ अब धमाल मचाने वाला है.

इस गाने के बोल में सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल किया गया है. इंस्टा स्टोरी,ट्विटर का जिक्र करने वाले इस गाने में लावणी डांसिंग स्टाइल जबरदस्त धमाल मचा रही है. माना जा रहा है कि सोशल मीडिया के जमाने में यूथ को ये गाना बेहद पसंद आने वाला है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *