औरैया पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा समाधान दिवस पर कोतवाली औरैया पर जनता की समस्याओं का किया गया निस्तारण
ए,के सिंह संवाददाता
आज पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा कोतवाली औरैया पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि राजस्व विभाग और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामन्जस्य से सुनिश्चित किया जाये इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये जिससे आमजनमानस को परेशानी न हो।इस दौरान राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *