स्कूल से पढ़कर घर जा रही साइकिल सवार छात्रा को टैंकर ने मारी टक्कर

थाने के सामने की घटना,पुलिस ने अपनी गाड़ी से कराया अस्पताल में भर्ती।

आसपास के लोगो ने घायल छात्रा को उठाया,परिजनों को दी सूचना।

ए के सिंह संवाददाता
फफूंद/औरैया नगर में स्थित एक विद्यालय से पढ़ कर अपने घर जारही साइकिल सवार छात्रा को थाने के सामने एलपीजी लोड करके जा रहे टैंकर ने टक्कर मार दी जिससे छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया है थाना क्षेत्र के गांव हज्जीका पुरवा निवासी ग्यारह वर्षीय छात्रा महक पुत्री हनीफ नगर में स्थित डॉ0 जाकीर हुसैन इस्लामिया इंटर कालेज में कक्षा सात की छात्रा है। शनिवार को विद्यालय की छुट्टी होने पर साइकिल से अपने घर जारही थी, जैसे ही औरैया मार्ग पर थाने के सामने पहुची तभी पाता प्लांट से एलपीजी गैस लोड करके उन्नाव जा रहे टैंकर ने पीछे से छात्रा के टक्कर मार दी जिससे छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। आस पास के लोगो ने किसी तरह टैंकर के ड्राइवर को पकड़ लिया तथा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने अपनी गाड़ी से छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बहार के लिए रिफर कर दिया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *