1. शादी के कार्ड बाटकर आ रहे युवक की दोस्त के साथ सड़क हादसे में हुई मौत

मथुरा। अपनी शादी के निमंत्रण पत्र बांट कर घर वापस लौट रहे युवक की दोस्त के साथ सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। मृतक का 15 दिन पश्चात विवाह होना था।

यमुनापार थाना क्षेत्र अंबेडकर नगर निवासी हाकिम सिंह का 29 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत सिंह अपने दोस्त कृष्णा पुत्र साहूकार सिंह निवासी तैया पुर जमुनापार के साथ हीरो ग्लैमर बाइक यूपी 85 बी ई 5723 से शादी के कार्ड बांट कर घर लौट रहा था । बीती रात रात्रि 10:00 बजे के लगभग सदर बाजार थाना क्षेत्र के तांगा स्टैंड और एनसीसी तिराहे के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही इंद्रजीत की मृत्यु हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल कृष्णा की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतक के पिता हाकिम सिंह के अनुसार इंद्रजीत का 1 दिसंबर को विवाह होना था। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *