औरैया,टूटी पड़ी पुलिया से निकलना हुआ दुर्लभ

– कई महीनों से टूटी पड़ी छतिग्रस्त पुलिय

औरैया- जनपद औरैया के अजीतमल विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीसलपुर मे सड़क की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है । यह पुलिया कई महीनों सेटूटी पड़ी हुई है। जिससे लोग निकल नहीं पा रहे। निकलते समय लोग रात्रि में गिर कर घायल हो जाते हैं। ट्रैक्टर भी इस पुलिया से होकर नहीं गुजर पाता है।ग्रामीणों ने बताया है। कि।प्रधान से कहने के बाद भी पुलिया का निर्माण कार्य नही कराया गया। क्षतिग्रस्त पुलिया होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में प्रधान राज कुमार ने बताया है कि सड़क को कार्य योजना में डाल दिया गया है। बजट आने पर निर्माण कर करवा दिया जाएगा

ए, के, सिंह संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *