बॉलीवुड में हमेशा से देखा गया है कि स्टार किड्स अपने पेरेंट्स की तरह करियर बनाने के लिए जी जान लगा देते हैं और उनकी तरह फिल्मी दुनिया में अपने लिए जगह बनाते हैं. लेकिन बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा की बेटी त्रिशाला दत्त फिल्मी दुनिया से दूर यूएसए में एक साइकोथेरेपिस्ट हैं.

परदेश में बैठी त्रिशाला भले ही एक्टिंग से कोसो दूर हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोविंग अच्छी खासी हैं. इसी बीच संडे वीकेंड पर त्रिशाला ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘AMA’ (Ask Me Anything) सेशन रखा.

इससे पहले कुछ सालों पहले त्रिशाला ने अपने खराब लव लाइफ को लेकर काफी कुछ कहा था. कैसे उन्हें एक कचड़े की तरह ट्रीट किया जाता था.

त्रिशाला ने एक्टिंग को अपना करियर नहीं बनाया. इसी बीच जब एक फैन ने त्रिशाला को उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल किया तो उनका जवाब बड़ा सिपल सा ‘नो’ था. उन्होंने साथ में लिखा -”मैं अपनी पहचान बनाने में बिजी हूं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *