बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा कुछ घंटों बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगे.दोनों की शादी की सारी रस्में चंडीगढ़ में निभाई जा रही हैं. हाल ही में उनकी सगाई सेरेमनी का वीडियो भी सामने आया था.

जिसमें उन्होंने अपने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को सबके सामने शादी के लिए प्रपोज किया था, अब उनकी शादी का इनविटेशन कार्ड भी सामने आ गया है. जिसके बाद साफ हो गया है कि राजकुमार और पत्रलेखा 15 नवबंर को शादी के सात फेरे लेंगे.

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी शादी को मीडिया से दूर रखा है. लेकिन अब उनकी शादी का इनविटेशन कार्ड वायरल हो रहा है जो उनके फैन क्लब की ओर से शेयर किया गया है.

इस कार्ड में साफ देखा जा सकता है कि राजकुमार राव सोमवार यानी 15 नवंबर को पत्रलेखा के साथ शादी करेंगे. कार्ड में शादी के वेन्यू का भी जिक्र हैं जिसमें चंडीगढ़ के आलीशान होटल ओबेरॉय सुखविलास का नाम लिखा हुआ है.

शादी की रस्में तीन दिन से निभाई जा रही हैं, शुक्रवार को दोनों ने एक दूसरे से रिंग एक्सचेंज कर सगाई की थी जिसका वीडियो भी शेयर किया था. सगाई के फंक्शन में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां पहुंची थी.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *