Friday , October 18 2024

उत्तारखंड के अलमोरा में दीपिका और रणवीर ने बिताए सकून भरे पल, रोमांस में डूबे दिखे DeepVeer

बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूजे के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।

इस खास दिन को कपल ने उत्तारखंड के अलमोरा में सेलिब्रेट की। रणवीर सिंह प्राकृति के बीच पत्नी दीपिका के साथ बिताए कुछ हसीन पलों की खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो मिनटों में वायरल हो रही हैं।

रणवीर सिंह ने सभी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही रणवीर सिंह ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ दिल, इंफिनिटी और नजर ना लगे वाला इमोजी बनाए हैं।

काम की बात करें तो रणवीर फिल्म ’83’ में जल्द ही नजर आएंगे, जो क्रिसमस पर रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह फिल्म ‘सर्कस’ ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आएंगे।