बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में करण कुंद्रा और उमर रियाज  में झड़प होती दिखाई देगी. वीआईपी मेंबर्स में ही फूट पड़ जाएगी. जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल  को लेकर उमर रियाज और करण कुंद्रा में टकराव होगा.

बिग बॉस एक टास्क देते हैं जिसमें सीजन के पहले सदस्य को सजा मिलनी होती है. किस सदस्य को सजा मिलेगी इसका फैसला वीआईपी मेंबर्स को करना है. वीआईपी मेंबर्स प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली का नाम तय करते हैं. इसके बाद जय और प्रतीक में से किसे जेल भेजा जाएगा इसपर वीआईपी मेंबर्स आपस में ही भिड़ जाते हैं.

बिग बॉस 15 का एक और प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें तेजस्वी और नेहा भसिन आपस में झगड़ती हुई दिख रही हैं. बिग बॉस हफ्ते का राशन कलेक्ट करने के लिए घर वालों को दो मिनट का समय देते हैं. राशन के लिए तेजस्वी कहती हैं कि दूध ज्यादा ले लेना. जिसपर नेहा नाराज हो जाती हैं. दो मिनट में सामान लेने पर घरवालों का काफी राशन रह जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *