राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी पीड़िताओ की समस्या

*महिला जन सुनवाई में 15 पीड़िताओ ने लगाई मदद की गुहार, दो को दिलाया न्याय।                                  औरैया _जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिला को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु विकास भवन में यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्या रंजना शुक्ला की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली कि महिला उत्पीड़न से संबंधित घटनाओं में क्या कार्यवाही की जा रही है। जिसके बाद उन्होने जनपद की कई पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना और उनके निस्तारण के निर्देश पुलिस अधिकारियों व अन्य अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि अधिकारी महिलाओं की शिकायतों को प्रथामिकता के आधार पर सुने और तत्काल उनका निस्तारण कराये। इस जन सुनवाई कार्यक्रम में कटारी पुरवा निवासी पूजा, दिबियापुर निवासी अंजलि, अजीतमल निवासी रागिनी, लालपुर निवासी पुष्पा, पढ़ीन दरवाजा निवासी मनोरमा वर्मा सहित 15 महिलाओं ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्याओं को सदस्या के सामने रखा। जनसुनवाई में घरेलु हिंसा, दहेज प्रथा एवं अन्य मामलों से संबंधित प्रकरण आये।
जन सुनवाई के दौरान सदस्या द्वारा 2 मामलों का निस्तारण भी कराया गया एवं अन्य मामलों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि किसी महिला के साथ यदि छेड़खानी होती है तो तत्काल उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए जिससे कि किसी भी बड़ी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने प्रोबेशन आशुतोष सिंह के निर्देश दिए कि कन्याओं एवं महिलाओं से संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए। सभी कॉलेजों में 112 आपातकालीन सेवा का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए जिससे कि महिलाएं अपने अधिकारों को पहचान सके। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी , 181 महिला हेल्पलाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें

ए के सिंह संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *