आगरा में सिकंदरा के नीरव निकुंज में पकड़े गए कॉल सेंटर से दो साल में करोड़ों की शक्तिवर्धक दवाएं बेची गई थीं। हाथरस की फॉर्मा फर्म से आरोपी दवाओं को लेकर आते थे। ऑनलाइन विज्ञापन में बाबा रामदेव की फोटो का प्रयोग करते थे।

 दो कर्मचारी आकाश शर्मा और सतीश कुमार को गिरफ्तार किया था। लाखों की दवाएं जब्त की गई थीं। इन दवाओं को शक्तिवर्धक बताया जाता था। आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि कॉल सेंटर दो साल से चल रहा है।  उनसे अपने लाइसेंस की कॉपी देने के लिए कहा है। बाबा रामदेव की फोटो लगाकर शक्तिवर्धक दवाओं के नाम पर बिक्री करने के मामले में संस्था दिव्य योग मंदिर पंतजलि फेस एक बहादराबाद के प्रतिनिधि राजू वर्मा ने 28 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में गांव बाईंपुर निवासी गजेंद्र यादव, गांव कुआंखेड़ा निवासी दिलीप यादव, राजेश यादव, गजेंद्र यादव, बालकिशन, बादल ठाकुर, पीयूष कुमार फरार हैं।

योग गुरु स्वामी रामदेव की फोटो लगाकर नकली सेक्स वर्धक दवा बेचने वाला गिरोह सोशल मीडिया और अश्लील वेबसाइटों पर विज्ञापन जारी कर ग्राहक तलाशता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *