इटावा- जसवंतनगर। समाजवादी पार्टी ने रेलमंडी निवासी नीरज यादव को एक बार फिर से नगर अध्यक्ष बनाया है।
विदित हो कि श्री यादव 2017 से 19 तक दो साल सपा के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पूर्व वह लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के विधानसभा अध्यक्ष एवं युवजन सभा के विधान सभा अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख कर्मठ जुझारू एवं संघर्षशील चेहरे को फिर से नगर अध्यक्ष बनाकर स्थानीय स्तर पर संगठन को तेज धार देने की कोशिश की है।उक्त जानकारी विधानसभा अध्यक्ष विद्याराम यादव ने दी।पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नीरज यादव को बधाई दी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *