जसवंतनगर: थाना क्षेत्र के ग्राम कलवारी में बच्चों की लड़ाई में दो पक्षों के बड़े लोग आपस मे भीड़ गए और गोली चल गई। जिसमें से एक पक्ष के चार लोग घायल हुए एक युवक के जांघ में गोली लगी है जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है

उक्त गांव में लगी चक्की के समीप बच्चों की किसी बात को लेकर हुई लड़ाई के बाद एक पक्ष के सत्यपाल , मधुराज ,दीप सिंह ,महावीर निवासी कटारी के समझाने के लिए गए तो ग्राम उदय सिंह निवासी कन्हैया, गजेंद्र, बल्लन, अंकुश, रोहित तथा अन्य लोगो ने लाठी-डंडे तथा कट्टा लेकर हमला कर दिया तथा फायरिंग की इस फायरिंग में एक गोली सत्यपाल सिंह चौहान पुत्र ताराचंद की जांघ में लगी तथा महावीर सिंह पुत्र ओमप्रकाश का लाठी डंडे से सिर फूट गया। मधुराज पुत्र दीप सिंह, दीप सिंह पुत्र नरेश भी इस घटना में घायल हुए हैं जिन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पर इलाज के लिए लाया गया बाद में सत्यपाल सिंह जिनकी जांघ में गोली लगी थी उन्हें सैफई पीजीआई इलाज के लिए भेज दिया गया मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने ने बताया कि इस घटना की तहरीर प्राप्त हो गई है तथा इस घटना मैं दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *