हरदोई – पिहानी के दहेलिया में पानी की टँकी पर चढ़े किसान यूनियन के नेता

पिहानी/हरदोई
महोली में पिछले 15 दिनों से चल रहे प्रदर्शन में किसानों की अनदेखी कर रहे महोली प्रशासन से क्रुद्ध होकर आज सुबह पानी की टंकी पर चढ़े किसानों के समर्थन में सिधौली मैगलगंज के बाद हरदोई में भी किसानों ने पानी की टंकी पर चढ़कर महोली के किसानों को न्याय दिलाने की बात की जिसमें किसान नेता राहुल मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष अतुल दिक्षित ब्लॉक सचिव वसीम खान अखिलेश वाजपेई मोहम्मद रफी प्रधान प्रतिनिधि बेला कपूरपुर कमल किशोर दीक्षित प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह धर्मेंद्र आजाद लालजीत मिश्रा सहित दर्जनों किसान पानी की टंकी पर चढ़े और ग्रामीण किसानों का भी समर्थन बड़े स्तर पर प्राप्त हो रहा है पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर मौजूद महोली धरना स्थल पर पहुँचे जिला विकास अधिकारी खीरी ,उपजिलाधिकारी महोली ,खंड विकास अधिकारी
सुनी समस्याएं ,समस्याओ के निस्तारण की बात पर पानी की टँकीयो पर चढ़े ,सिधौली ,मैगलगंज ,महोली ,पिसावां पिहानी पर किसान नेता संग़ठन की मांग व किसानो को समस्याओ के निस्तारण पर नीचे उतरे और ज्ञापन सौपा गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *