हरदोई के खिलाड़ी मण्डल स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होगे
संतोष कुमार

खिलाड़ी आगामी मण्डल स्तरीय खेलों के लिए निरन्तर अभ्यास करते रहे
जिला युवा कल्याण अधिकारी

हरदोई
आज युवा कल्याण विभाग जनपद हरदोई के तत्वाधान में आयोजित जनपद स्तरीय ग्रामीण पुरूष/महिला खेल कूद प्रतियोगिताओं का दूसरे दिन समापन जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी द्वारा विजेताओं एवं उप विजेताओं को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी ने खिलाड़ियों को मण्डल स्तर के खेलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरदोई के खिलाड़ियों में बहुत प्रतिभा है और पूरी आशा है कि हरदोई के खिलाड़ी मण्डल स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होगें। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों की खेल भावना की प्रशंसा की और कहा कि खिलाड़ी आगामी मण्डल स्तरीय खेलों के लिए निरन्तर अभ्यास करते रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर जिला सूचना अधिकारी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पी0के0 सिंह, विभिन्न विद्यालयों के खेल प्रशिक्षण, विभिन्न विकास खण्डों के युवा कल्याण अधिकारी सहित स्टाफ के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *