उत्तर प्रदेश के महोबा में अर्जुन बांध पर पीएम मोदी से पहले सपा नेताओं ने फीता काट दिया। भनक लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सपाइयों को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महोबा के पुलिस लाइन ग्राउंड से यूपी चुनाव का शंखनाद करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री बुंदेलों के लिए सौगातों का पिटारा खोलेंगे।

प्रधानमंत्री पुलिस लाइन ग्राउंड में दोपहर 2:35 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद 3:45 बजे तक विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 3:50 बजे कार्यक्रम स्थल से 3:55 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे, जहां से शाम 4 बजे झांसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन माह पहले उज्ज्वला योजना 2.0 के शुभारंभ पर महोबा आए थे। गोरखगिरि को पर्यटन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *