औरैया ब्राम्हण समाज एकता महासंघ द्वारा वैठक सम्पन्न हुई

 

औरैया,-ब्राह्मण परिवार एकता महासंघ के द्वारा एक बैठक की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी ने संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की जिसमें सर्वसम्मति से कृष्ण मोहन चतुर्वेदी को प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्निहोत्री को मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त दोनों पदाधिकारी ब्राम्हण समाज के हित में काम करते हए संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे। हमारा संगठन ब्राम्हण समाज के साथ-साथ समूचे हिन्दू समाज हित के लिए काम करेगा शीघ्र ही इस पर बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़े ही भरोसे के साथ बताया कि हमारे दोनों प्रदेश के पदाधिकारी कर्मठ है। मुझे पूर्ण उम्मीद है कि हमारा संगठन जिस तरह से अन्य प्रदेशों में तेजी से बढ़ रहा है वह दिन दूर नही होगा जब हमारा संगठन ब्राह्मण परिवार एकता महासंघ देश के प्रमुख ब्राह्मण संगठनों में गिना जाएगा। इस मौके पर संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।

ए, के, सिंह संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *