समाजवादी लोहिया वाहिनी मथुरा ने मनाया नेताजी मुलायम सिंह यादव का 83 वा जन्मदिन

मथुरा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव 83वां जन्मदिन 22 नवम्बर 2021 सोमवार को समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ अबरार हुसैन के निर्देशन में समाजवादी लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक के नेतृव में नेताओं कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल से वैन बुलाकर होटल मुकुंद रिसोर्ट में कई दर्जन लोगों ने रक्तदान करके मनाया। सपा संरक्षक की लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना की गई। नेताजी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिये घर घर जाकर अखिलेश यादव जी की उपलब्धियों और नीतियों को बताएंगे

समाजवादी लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक ने कहा कि मुलायम सिंह यादव संघर्ष के बदौलत जमीन से उठकर प्रदेश और देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया। उनको जब भी प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला उन्होंने किसानों, गरीबों, मजलूमों के लिए काम किया नेताजी ने कड़े संघर्ष के दौर से गुजर कर समाजवादी विचाराधारा को नई दिशा देने का काम किया है। सभी सपा कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करके एक बार फिर से प्रदेश में सपा सरकार बनाएंगे। यही हम सबकी ओर से अपने संरक्षक मुखिया को जन्मदिन को तोहफा होगा।

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉक्टर अबरार हुसैन और गोवर्धन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए उन्होंने कभी सत्ता से समझौता नहीं किया। वह जब विपक्ष में रहे तो संघर्ष कर विपक्ष की राजनीति को नया तेवर दिया।

समाजवादी पार्टी के महानगर सचिव रवि यादव और पूर्व जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया।

रक्तदान करने वालों में मुख्यरूप से समाजवादी लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक, उपाध्यक्ष जब्बार मलिक महानगर सचिव मोहित यादव नीरज यादव कार्तिक महानगर सचिव कमरुद्दीन मलिक महानगर उपाध्यक्ष नजीम अब्बासी राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड विभोर गौतम महानगर सचिव शाहरुख उस्मानी महानगर सचिव रवि कुमार दिवाकर युवा नेता सचिन जाटव सभी ने रक्तदान किया
और सैकड़ों की संख्या में पार्टी के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे

इनके अलावा लोहिया वाहिनी के अजय यादव हरदीप चौधरी मनीषा जाट आशीष अग्रवाल धर्मेंद्र महावर ठाकुर लक्ष्मी नारायण सिंह मनोज कुमार जिंदल भभुआ कुरैशी आरिफ मलिक बंटी अग्रवाल ओमप्रकाश सिंह इमरान फारुकी की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *