बी-टाउन गलियारों में इस वक्त बाॅलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी खबरें छाईं हुईं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल दिसंबर में सात फेरे लेने जा रहा है। कपल अगले महीने राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित एक फाइव स्टार होटल सिक्स सेंस फोर्ट में सात फेरे लेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और कैटरीना अगले हफ्ते मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे। इसके बाद ये कपल राजस्थान में अपनी रॉयल वेडिंग के लिए रावाना होगा। विक्की और कैटरीना की टीम पहले ही वेन्यू में पहुंच गई है और सारी तैयारी की देखरेख कर रही है। टीम ने उस जगह की रेकी भी की है जहां से विक्की घोड़ी चढ़ेंगे।

राजस्थान के जोधपुर के पाली जिले की सोजत मेहंदी (मेंहदी) को दुल्हन कैटरीना कैफ को उनके खास दिन पर भेजा जाएगा। सोजत मेंहदी पूरी दुनिया में एक खास जगह रखती है और अब ये मेहंदी कटरीना को गिफ्ट के तौर पर भेजी जाएगी। सोजत के कारीगर मेहंदी तैयार कर रहे हैं और इसमें कोई रसायन यानी कैमिकल्स नहीं मिलाए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *