बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के रिश्ते को लेकर अलग- अलग तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं.प्रियंका और निक की तलाक की खबरों ने अचानक तूल पकड़ लिया था.

प्रियंका चोपड़ा ने तलाक की अफवाहों पर विराम लगाते हुए पति निक जोनास संग बेहद ही रोमांटिक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं. इस तसवीर के कैप्शन में एक्ट्रेस लिखती है, ‘इतने सबकुछ के लिए बहुत आभारी हूं. दोस्त, परिवार. आई लव यू निक जोनस, जश्न मनाने वाले सभी लोगों को हैप्पी थैक्सगिविंग.’

निक जोनास ने भी इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के साथ यही सेम फोटो पोस्ट किया है. इसके कैप्शन में वो लिखते है, सभी को हैप्पी थैक्सगिविंग! आपका आभारी हूं. दोनों के पोस्ट पर खूब सारे कमेंट्स आ रहे है.  एक अन्य यूजर ने लिखा, रिलैक्स बॉयज ब्रेक अप नहीं हुआ है.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की तलाक की खबरों से फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए थे. फैंस ये जानना चाहते थे कि कही सच में वो दोनों अलग हो रहे है. अब ये फोटो देखकर उनके चाहने वालों को राहत मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *